फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा ने लगा ली फांसी

Fri, 30 May 2014 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र के फज्जूपुरा में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने अपने पति पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। फज्जूपुरा में विरेंद्र सिंह पत्नी मुनेश व तीन बच्चों के साथ रहता है। विरेंद्र यामाहा कंपनी में काम करता है। पत्नी मुनेश आंगनबाड़ी में नौकरी करती है।

विरेंद्र की बड़ी बेटी अन्नू (22) फरीदाबाद के एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी, जबकि दोनों बेटे स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम सूचना मिली कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि घटना के समय विरेंद्र व मुनेश दोनों अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि दोनों बेटे स्कूल गए थे। पूछताछ में मुनेश ने पति विरेंद्र पर बेटी अन्नू को मार डालने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि तीनों बच्चे मुनेश के साथ घर की पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि विरेंद्र अकेला ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिससे पूरा परिवार तनाव में चल रहा था।

जांच अधिकारी के मुताबिक महिला के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। उधर, बीके अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसमें मौत का कारण फांसी बताया गया है। फि लहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें