फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई फोन के चक्कर में छात्रों ने गंवाए लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के नांगलोई में बीटेक के एक छात्र व दोस्तों को सस्ते दामों पर आईफोन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने लाखों की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित को हैदराबाद की एक कंपनी के मार्फत फोन दिलवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


ठगों ने उनसे कई बैंक अकाउंट में लाखों रुपये डलवा लिए। फोन नहीं मिलने पर छात्र व उसके दोस्तों ने नांगलोई थाना में आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब तकनीकी जांच कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।

नांगलोई निवासी एकांश बहादुरगढ़ स्थित पीडीएम कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता खेती बाड़ी करते हैं। एकांश के मुताबिक अक्तूबर 2014 में उसके सहपाठी शुभम ने उसे मयंक त्रिपाठी नाम के युवक से मिलवाया।
विज्ञापन


अगले दिन मयंक उसके घर पहुंच गया। उसने बताया कि वह सन साइन इंटरप्राइजेज कंपनी में बतौर एजेंट काम करता है और अपनी कंपनी के मार्फत सस्ते दाम में एप्पल आईफोन मंगवाता है।
विज्ञापन

इस तरह से दिया पूरी घटना को अंजाम

एक फोन की कीमत 24 हजार रुपये हैं। एकांश और उसके कुछ दोस्त मयंक की बातों में आ गए और 25 आईफोन मंगवाने के लिए कहा। मयंक ने उनसे कई बैंक अकाउंट में छह लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
 
कुछ दिन बाद तक जब फोन नहीं मिले तो युवकों ने मयंक से संपर्क किया। मयंक ने उसे कंपनी की डायरेक्टर अर्पिता से बात करवाई। अर्पिता ने बताया कि उन लोगों ने फोन भेज दिया था।

उनसे कहा गया कि कस्टम वालों ने सामान पकड़ लिया। कस्टम ने उस पर 2.87 लाख की पेनाल्टी लगा दी है। इसलिए उन्हें पेनाल्टी के 1.5 लाख देने होंगे। साथ ही कार्गो के 22 हजार रुपये भी अदा करने पड़ेंगे।

एकांश ने इस रकम को भी बैंक में जमा करवा दिया। कुछ दिन बाद जब एकांश ने मयंक से फोन बात की तो मयंक ने उसे धमका दिया। मयंक ने उसे न तो फोन न हीं ही रुपये वापस करने की धमकी दी। एकांश व उसके दोस्तों ने इसकी शिकायत नांगलोई थाने में की। पुलिस का कहना है कि जालसाजी की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें