फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां-बाप ने बेटे के टुकडे़ कर नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के जैतपुर थाना पुलिस ने नहर में युवक के शरीर के अंग मिलने के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। बुजुर्ग माता-पिता ने ही अपने बेटे की बेरहमी से हत्या की थी।
विज्ञापन


उन्होंने पहले बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पत्थर काटने वाली मशीन से शरीर के सभी अंगों को काटकर अलग कर दिया था। जैतपुर थाना पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में बुजुर्ग माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटा बुजुर्ग माता-पिता की हर रोज पिटाई करता था और जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने जब सूरज के पिता नंदकिशोर (68) और माता आशा देवी (60) से सख्ताई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

डिमांड पूरी नहीं करता था तो मार डाला बेटा

सूरज शराब पीने का आदी था और अपने माता-पिता के साथ मारपीट व गालीगलौच करता था। वह उसकी डिमांड पूरी नहीं करने वाला जाने से मारने की धमकी देता था।

इस कारण बुजुर्ग माता-पिता हमेशा डर कर रहते थे। ऐसे में दोनों ने इकलौते बेटे की हत्या की साजिश रच ली। 6 जनवरी को जब सूरज ने पैसे के लिए माता-पिता को मारना शुरू कर दिया।

नंदकिशोर ने हथौडे़ से सूरज के सिर पर वार कर दिया। इससे सूरज बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों माता-पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पत्थर काटने वाली मशीन से सूरज के सभी अंगों को अलग कर दिया।

पुलिस ढूंढती रही, लेकिन हत्यारे निकले मां-बाप

बेरोजगार सूरज लाजपत नगर में एक बिजली की दुकान पर काम कर चुका था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंघावा के अनुसार जैतपुर एक्सटेंशन-दो बी ब्लॉक के सामने नहर से एक युवक का बाएं हाथ की हथेली 8 जनवरी को मिली थी।

हत्या का मामला दर्जकर जैतपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, एसआई चंद्रशेखर व सूरज सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस को नहर से अगले दिन युवक  के अन्य अंग सिर, पैर, कोहनी और धड़ मिला।

पुलिस ने शरीर के अंगों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया था। लोकल तफ्तीश में पुलिस को पता लगा कि खड्डा कॉलोनी, जैतपुर एक्सटेंशन-दो में रहने वाला सूरजभान उर्फ सोनू (27) गायब है।
विज्ञापन

शव को पहचानने से इंकार करते रहे

परिजनों ने सूरजभान के गायब होने की कोई रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं करवा रखी है। पुलिस ने जब सूरज के माता-पिता से पूछा तो उन्होंने बताया कि सूरज सऊदी अरब गया है।

वह बार-बार सूरज के शव को पहचानने से इनकार करते रहे। फोटो के आधार पुलिस ने सूरज केशव की पहचान की। इसके अलावा पुलिस को सूरज के घर से खून के धब्बे मिले थे।

और आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और वो इस केस को सुलझाने में सफल हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें