फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिले शव की हुई पहचान, बीएड की छात्रा थी मृतका

Fri, 04 Oct 2019 04:42 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करावल नगर इलाके में रविवार को नाले से बोरे में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की शिनाख्त शास्त्री पार्क निवासी आफरीन के रूप में हुई है। बीएड की छात्रा आफरीन 26 सितंबर को ट्यूटर के पास जाने की बात कर घर से निकली थी। इसके बाद गायब हो गई।

विज्ञापन


आफरीन का मोबाइल भी कुछ देर बाद बंद आने लगा था। परिजनों ने शास्त्री पार्क थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी। परिजनों ने ट्यूटर पर ही आफरीन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ट्यूटर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि इस मामले में करावल नगर थाने में हत्या और सुबूत मिटाने का केस पहले से दर्ज है। हत्या किसने और क्यों की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आफरीन परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में रहती थी।
विज्ञापन


परिवार में पिता रफीक अहमद, मां राबिया बेगम, दो भाई दानिश और आमिर के अलावा एक शादीशुदा बहन है। परिवार का टेंट का कारोबार है। आफरीन ने डीयू के माता सुंदरी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद हरियाणा के एक कॉलेज में बीएड में दाखिला लिया हुआ था। 

आफरीन के चाचा अकरम ने बताया कि स्कूल के दिनों में आफरीन शास्त्री पार्क में रहने वाले एक युवक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बाद में उसने ट्यूटर के कोचिंग सेंटर पर चुपचाप पढ़ाना शुरू कर दिया था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। 26 सितंबर को 7:30 बजे ट्यूटर के पास जाने की बात कर आफरीन निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच रविवार को करावल नगर से आफरीन का शव एक बोरे में नाले से बरामद हुआ। परिजनों को सूचना मिली तो वह शव देखने पहुंचे, लेकिन बुरी-तरह सड़ी गली हालत में होने के कारण परिवार शव की पहचान नहीं कर सका। 

बुधवार को बहन व छोटे भाई ने कान में सुराग, नाक पर तिल व दांतों से उसकी पहचान आफरीन के रूप में की। परिजनों ने ट्यूटर पर आफरीन की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें