ग्रेटर नोएडा के जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुए हैवानियत को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बड़ा बयान दिया है। आजम ने महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी है। रविवार को आजम ने कहा कि जेवर-बुलंदशहर हादसे के बाद हर शख्स को कम से कम अपनी घर की औरत को घर में रखने की कोशिश करनी चाहिए।
Bulandshahr ke haadse ke baad har sakhs ko kamse kam apni ghar ki aurat ko, koshish karna chahiye ghar mein rakhen: Azam Khan pic.twitter.com/5lpHukwvAr
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2017
Maujada sarkar mein jitne balatkaar hue hain, hatya loot hui hai, isme koi hairat ki baat to hai nhi: SP leader Azam Khan on Rampur incident pic.twitter.com/98R6UwhflK
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2017
आजम ने कहा कि मौजूदा यूपी सरकार में जितने रेप के मामले हुए हैं, हत्याएं हुई हैं, इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है।
गौरतलब है कि बुधवार की रात जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर 6 बदमाशों ने एक ही परिवार की 4 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। बदमाशों ने परिवार से लूटपाट की और इस सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है।