‘आजम खां की किसी भी बात को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है। वह सुर्खियों में बने रहने के लिए उलटे सीधे बयान देते हैं। उनकी बातों का कोई सिर-पैर नहीं होता।’
विज्ञापन
यह कहना है केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह का। वह भोपुरा में मेयर प्रत्याशी अशु वर्मा के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
वीके सिंह ने मीडिया को भी सलाह दे डाली कि उन्हें भी आजम खां के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में एकमात्र विकल्प है।