फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के सिपाही 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मवासीराम का निधन

Thu, 05 May 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • आजाद हिंद फौज के थे सिपाही
  • पैतृक गांव खोह में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
  • हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी, सैनिक बोर्ड अधिकारी भी पहुंचे
  • एसडीएम व तहसीलदार ने पुष्पचक्र अर्पित किए
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खोह निवासी आजाद हिंद फौज (आईएनए) के सिपाही रहे स्वतंत्रता सेनानी मवासीराम का बुधवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष के थे। उनका पैतृक गांव खोह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मवासीराम का जन्म वर्ष 1914 में हुआ था। 1939 में अंग्रेजों की सेना में भर्ती होकर वह जापान पहुंचे। वहां पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी।

आजादी के लिए कई बार जेल गए और अंग्रेजों की यातनाएं सहन की। सन् 1945 में सेवानिवृत्त हुए। वह अपने पीछे परिवार में दो पुत्र (दोनों फौजी), चार पुत्रियां, दो पौत्र व दो परपौत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सुशील सारवान उनके अंतिम संस्कार पर पहुंचे। मानेसर के तहसीलदार मीतू धनखड़, नायब तहसीलदार संकल्प कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने एसीपी अजीत सिंह की अगुवाई में उन्हें सलामी दी।

जिला सैनिक बोर्ड से सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति सदस्यों व अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, कोषाध्यक्ष लेखराज राघव, विरेंद्र कुमार, रोशनलाल यादव, महेंद्र सिंह ने मवासीराम को पुष्प चक्र अर्पित किया।

उनके अंतिम संस्कार के दौरान सरपंच राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, वेदप्रकाश, रामपुरा, रिटायर्ड इंस्पेक्टर रामबीर सिंह, जिला पार्षद होशियार सिंह, पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश जरावता, ठेकेदार सुरेश कुमार यादव, सतवीर सिंह सहित आसपास गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें