फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वियर राइट, स्ट्रेप टाइट अभियान': दोपहिया चालकों को किया गया जागरुक, हेलमेट और स्ट्रेप टाइट करने की अपील

Mon, 07 Jul 2025 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-73 में सेवन एक्स वेलफेयर टीम और ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। महादेव अपार्टमेंट के निवासियों को भी सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-73 में सेवन एक्स वेलफेयर टीम ने ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक वॉलंटियर्स के सहयोग से 'वियर राइट, स्ट्रेप टाइट अभियान' को आगे बढ़ाते हुए दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। अभियान के तहत चालकों को बीआईएस और आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा हेलमेट का स्ट्रेप हमेशा टाइट बांधने की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण हर दिन कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। 

विज्ञापन


टीम ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस और टीम आगामी दिनों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगी। साथ ही टीम ने सेक्टर-73 के महादेव अपार्टमेंट के पास जाकर सोसाइटी के निवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से बताया, ताकि लोग घर से निकलते समय इन नियमों के प्रति सजग रहें। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस से प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, कपिल धामा और वॉलंटियर्स सुमित दुबे, महेश कुमार तथा ब्रजेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें