चंडीगढ़ में नई खेल नीति की समीक्षा को लेकर मंगलवार को खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें हर खेलों को प्रोत्साहन देने, अवार्ड राशि, कोच, परिसर निर्माण कार्य आदि से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई।
चंडीगढ़ से लौटने के बाद जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दो साल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता सभी खेलों के खिलाड़ियों को 11 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, अवॉर्ड विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी दी जाएगी। 20 गांव में व्यायाम शालाएं बनाई जाएगी। भीम अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी 18 अगस्त को सम्मानित होंगे।
वहीं, परिसर में विकासात्मक कार्य के लिए एक करोड़ रुपये की राशि सभी जिला खेल अधिकारियों को दी गई है। खेल रिकॉर्ड के लिए एक खेल पत्रिका निकाली जाएगी।
वहीं, किसी भी अकादमी को मान्यता के लिए डीसी से अनुमति लेनी होगी। अब किसी भी खेल का आयोेजन विभाग की छह संस्थाएं करवाएंगी।