फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रामलीला मैदान की तरफ आने से बचें, यातायात के सुचारू संचालन के लिए कई मार्ग बंद रहेंगे

Fri, 11 Jan 2019 05:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शुक्रवार से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लोगों को इस ओर नहीं आने की सलाह दी। दरअसल ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए कई मार्ग बंद किए जाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी में शामिल होने आ रहे वीआईपी के कारण भी कई जगह ट्रैफिक बंद किया जाएगा। कई जगह रूट लगाया जा सकता है।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार के अनुसार ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर गुरुनानक चौक से कमला मार्केट गोल चक्कर तक के मार्ग को बंद किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंभा रोड, टॉलस्टाय क्रॉसिंग, विवेकानंद मार्ग (मिंटो रोड), झंडेवालान गोलचक्कर, डीबी गुप्ता रोड से अजमेरी गेट चौक तक, कमला मार्केट गोलचक्कर, चम्मनलाल मार्ग पर गुरुनानक चौक से तुर्कमान गेट, हमदर्द चौक से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक बंद किया जा सकता है।  

व्यावसायिक वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं होगी 
व्यावसायिक वाहनों को जेएलएन मार्ग पर राजघाट से अजमेरी गेट तक, आईटीओ से मिंटो रोड तक डीडीयू मार्ग, देशबंधु गुप्ता रोड पर पहाडग़ंज चौक व वाई पाइंट शीला सिनेमा से अजमेरी गेट तक, आसफ अली रोड, श्रद्घानंद मार्ग, विवेकानंद मार्ग और महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर गुरुनानक चौक से बाराखंभा व टॉलस्टॉय क्रासिंग तक आवागमन की अनुमति नहीं होगी।  
विज्ञापन


सिटी बसें यहीं तक जाएंगी 
झंडेवालान गोलचक्कर, मिंटो रोड से डीडीयू मार्ग क्रासिंग, तिलक मार्ग सी- हैक्सॉगन, मथुरा रोड-भैरो मार्ग, आईटीओ, छाता रेल चौक, न्यू दरियागंज रोड आदि जगहों पर सिटी बसें आगे नहीं जाएंगी। दिल्ली गेट होकर आईटीओ से लालकिला व पुरानी दिल्ली जाने वाली बसें रिंग रोड होकर जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें