फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी की तरह होगी ऑटो रिक्शे की बुकिंग

Sun, 16 Feb 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट टैक्सी की तरह अब आप फोन कर ऑटो रिक्शा भी बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं ऑनलाइन बुकिंग करने की भी सुविधा मिलेगी। इतना जरूर है कि इस सुविधा के लिए आपको 15 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के मेयर राम नारायण दूबे ने शनिवार को जी-ऑटो सेवा की शुरुआत की। एमसीडी ने यह सुविधा निर्मल फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की।

पढ़ें: 5 दिन की बच्ची को ऑटो में छोड़ गई मां

उद्घाटन के अवसर पर मेयर ने बताया कि कॉल सेंटर नंबर 011-64444441 पर जी-ऑटो की बुकिंग की जा सकेगी। यह सेंटर सुबह 6 से रात 12 बजे तक काम करेगा। जी-ऑटो सेवा www.g-auto.org पर ऑनलाइन भी बुक कराई जा सकेगी।

पूरी दिल्ली के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर एमसीडी स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय सुरजन ने बताया कि एमसीडी कर्मचारी व प्रेस रिपोर्टरों को सुविधा शुल्क 15 रुपये की छूट दी जाएगी। जी-ऑटो चालकों का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें