फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों की मनमानी यात्रियों की जेब पर भारी, बिना मीटर वसूल रहे हैं ज्यादा किराया

Sat, 18 May 2019 09:51 AM IST
Vikas Kumar अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के ऑटो रिक्शा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजधानी में परिवहन विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा में किराया मीटर चलाना अनिवार्य करने के बावजूद चालकों की मनमानी बदस्तूर जारी है। दिल्ली के बॉर्डर वाले इलाके हों या दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस, हर जगह ऑटो वालों की मनमानी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। स्थिति ऐसी है कि मीटर चलाने के लिए कहने पर ऑटो चालक यात्रियों से बदसलूकी पर भी उतर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में ऑटो रिक्शा का किराया सरकारी किराया निर्धारण नीति के तहत शुरुआती दो किमी के लिए मीटर डाउन करने पर 25 रुपये निर्धारित है। उसके बाद 8 रुपये प्रति किमी का किराया स्लैब है। वहीं रात में कुल किराये का 25 प्रतिशत अधिक भुगतान करना तय है। इसके साथ ही दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा ऑटो चलाते वक्त किराया मीटर चालू होने की अनिवार्यता भी लागू की है, इसके बावजूद चालक बिना मीटर चलाए घूमते हैं।

ऑटो रिक्शा के आगे ऑटो की उपलब्धता दिखाने वाली तख्ती भी नहीं लगाई जाती। सरकारी नियमों के मुताबिक, अगर ऑटो पर ऑन ड्यूटी की तख्ती लगी है तो वह यात्री को ले जाने से इंकार नहीं कर सकता है। इस संबंध में दिल्ली परिवहन विशेष आयुक्त केके दहिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


क्या कहते हैं यात्री
-यात्री श्वेता सिंह ने बताया कि वह उत्तर-पूर्वी जिले के भजनपुरा इलाके में रहती हैं और कनॉट प्लेस में उनका दफ्तर है। उन्होंने बताया कि राजीव चौक से बंगला साहिब गुरुद्वारा महज दो किमी दूर है, लेकिन ऑटो वाले 25 रुपये की बजाय 40-50 रुपये मांगते हैं।

-यात्री निशा सिंह ने बताया कि मंडी हाउस से कनॉट प्लेस पहुंचने के लिए भी ऑटो चालक मीटर ऑन नहीं करते, जबकि दूर जाने की तो बात ही दूर है। उन्हें मंडी हाउस से कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचाने के लिए 50 रुपये लिए जाते हैं, ज्यादा किराये का विरोध करने पर कई ऑटो चालकों ने बदसलूकी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें