फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कनॉट प्लेस में ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 08 Oct 2018 07:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक ऑटो ड्राइवर को अज्ञात शख्स ने चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जिन तीन  आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से दो के नाम करन और बिट्टू हैं। दोनों दक्षिणपुरी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट के 25/27 धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया है।



जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 1 बजे की है। ऑटो चालक खान मार्केट से कनॉट प्लेस की तरफ सवारी लेकर जा रहा था उसी दौरान किसी ने उस पर हमला किया और चाकू मारकर फरार हो गया। चाकू लगने का बाद घायल ऑटो चालक किसी तरह कनॉट प्लेस पहुंचा और वहां जाकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि वहां उस वक्त कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन लोग मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

इसी बीच गुजरात से दिल्ली घूमने आये कुछ लड़कों की नजर घायल ऑटो चालक पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ऑटो चालक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक ऑटो चालक का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो बार- बार ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि सवारी ने उसे चाकू मारा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें