फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह से दौड़ेंगे एनसीआर आटो

Wed, 19 Nov 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की कल्याणकारी एनसीआर आटो योजना को लेकर अफसर उत्साहित हैं। अब इनके चलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


हरियाणा, यूपी और दिल्ली के ट्रांसपोर्ट अफसरों की बैठक में इनके संचालन पर फैसला लिया गया है। आरटीओ ने शासन ने इनके संचालन की पूरी रिपोर्ट भेज दी है।

किराए का निर्धारण तीनों राज्यों की सहमति से होगा। यदि किराए का निर्धारण नहीं हो पाता है तो तीनों राज्यों के आटो अपने-अपने किराए पर चलेंगे।

विधानसभा चुनावों के चलते आटो का संचालन पहले टाल दिया गया था। अब चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति के बाद इनका संचालन दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

एनसीआर आटो के चलने से यूपी के करीब पांच हजार यात्रियों को लाभ होगा। जिले के आटो अभी तक लालकुआं तक ही चलते हैं। यहां से आगे नोएडा के आटो का संचालन होता है। रात के समय यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले अधिकारी आटो संचालन शुरू कराने के पक्ष में हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग से इसकी अनुमति मिलने में परेशानी नहीं होगी। दिल्ली में पहले से इनके संचालन की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसा होगा इंतजाम, एनसीआर आटो से नहीं लगेगा जाम
एनसीआर आटो को उनकी निर्धारित संख्या के आधार पर ही संबंधित प्वाइंट पर लगाया जाएगा। सवारियों के फेर में ये किसी भी स्थान पर सारे एकत्रित नहीं हो पाएंगे।

आटो की लोकेशन हर घंटे कंट्रोल रूम पर भी अपलोड होती रहेगी। ऐसे में किसी मार्ग पर जाम लगने पर कंट्रोल रूम से मैसेज भेजकर इनका रूट भी बदलवाया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें