फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में गैंग ने चुराए 120 मोबाइल

Fri, 12 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान परी चौक के समीप दिल्ली के चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने ऑटो एक्सपो मोटर शो में आए सैकड़ों लोगों के मोबाइल चोरी किए थे। पुलिस ने तीन आईफोन समेत 21 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी चोरी के मोबाइल को नेपाल में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परी चौक के पास चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल चोर गिरोह के दिल्ली निवासी पवन, विनोद कुमार, यशपाल, मुकेश, रवि, मुस्ताख, राजा, अमित और गुरुवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

कार में सवार होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से दिल्ली की ओर जाते समय आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें पवन गिरोह का सरगना है।

पुलिस पूछताछ में पवन ने बताया कि उसने अपने गैंग के साथ 5 से 9 फरवरी के बीच दर्शकों के मोबाइल को निशाना बनाया। इस दौरान ऑटो एक्सपो से कुल 120 मोबाइल चुराए गए । जिस मोबाइल का आईएमईआई नंबर नहीं बदला जा सकता था, उसे चोरी करने के बाद नेपाल भेज देते थे।
विज्ञापन


जिन सस्ते फोन का आईएमईआई नंबर बदल दिया जाता था,  उन्हें अलग-अलग शहरों में बेच देते थे। पुलिस को केवल 21 मोबाइल ही मिले हैं। बाकी फोन को ठिकाने पर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें