फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो 2020: वाहन प्रेमियों का इंतजार खत्म, पांच फरवरी से शुरू होगा आयोजन

Mon, 03 Feb 2020 08:12 PM IST
Abhishek Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच फरवरी से शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में इस बार 70 से अधिक वाहनों से पर्दा उठेगा। एक्सपो में कुल 104 ऑटो मोबाइल कंपनियां इन्हें कांसेप्ट, फेसलिफ्ट और लांच करेंगी। वहीं, ऑटो एक्सपो की थीम इस बार ‘एक्सप्लोर द वर्ल्ड मोबिलिटी’ रखी गई है। इसमें क्लीन एंड ग्रीन फ्यूल (इलेक्ट्रिक और बीएस-6) वाहनों को तवज्जो दी गई है। यह जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता में मारुति सुजुकी के उपाध्यक्ष कारपोरेट संजीव हांडा और सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटो मोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) के वरिष्ठ निदेशक देवाशीष मजूमदार ने दी। 

विज्ञापन


संजीव हांडा ने बताया कि पांच और छह फरवरी को मीडिया और कॉरपोरेट के लिए वाहनों को पेश किया जाएगा। छह फरवरी की शाम सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल औपचारिक उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में कुल दो लाख 35 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में से 51 हजार वर्गमीटर इंडोर बिल्टअप क्षेत्र में कंपनियां अपने वाहन पेश करेंगी।

इसके अलावा कंपोनेंट के लिए प्रगति मैदान में छह से नौ फरवरी तक प्रदर्शनी लगेगी। देवाशीष मजूमदार ने बताया कि एक्सपो में बीएस-6, इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों पर ही जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय मंदी की मार झेल रहे ऑटो मोबाइल सेक्टर में यह ऑटो एक्सपो ‘5 रिवाइवल लांचिंग पैड’ साबित होगा। 
विज्ञापन


सात फरवरी से आम जनता को प्रवेश 
ऑटो एक्सपो में सात फरवरी सुबह 11 बजे से आम जनता को प्रवेश मिलेगा। इसमें 18 वर्ष से कम आयु वाले किशोरों को प्रवेश नहीं मिलेगा। आठ से 12 फरवरी के बीच सुबह 10 से शाम सात बजे तक प्रदर्शनी में वाहनों का दीदार किया जा सकता है। जबकि साप्ताहिक अवकाश में रात आठ बजे तक प्रदर्शनी में वाहनों को देख सकेंगे।  

विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट

आम जनता को गेट नंबर एक, दो, तीन और पांच से प्रवेश मिलेगा। वहीं, नोएडा के सेक्टर-51, सेक्टर-137, ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क, दिल्ली में मंडी हाउस, हौज खास, हूडा सिटी सेंटर, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन सहित ऑनलाइन बुक माई शो पर भी एक्सपो के टिकट उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र के सामने करीब 50 से अधिक काउंटर पर टिकट मिलेंगे।

विंटेज और सुपर कारों भी होंगी प्रदर्शित
पिछले वर्ष की तरह इस एक्सपो में भी विंटेज कारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा यहां आने वाले लोग सुपर कारों का भी दीदार कर सकेंगे।

अब तक 15 हजार टिकटों की बिक्री
ऑटो एक्सपो के लिए अब तक करीब 15 हजार टिकटों की बिक्री हुई है। बुक माई शो पर ऑनलाइन टिकट मिल रहे हैं। टिकटों की राशि पिछले वर्ष जितनी ही रखी गई है। इसमें 7 से 12 फरवरी तक 350, 475 और साप्ताहिक अवकाश के दिनों में 750 रुपये में टिकट खरीदी जा सकती है।

लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी
एक्सपो में फेसबुक की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए टाउन हॉल बनाया गया है। इसमें फेसबुक से जुड़े यूजर भी ऑनलाइन वाहनों को प्लेटफॉर्म पर उतारे जाने का मजा ले सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें