फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने पांच हजार रुपये के लिए आवेदन करना किया शुरू, लोड अधिक होने से सिस्टम हुआ धीमा

Tue, 14 Apr 2020 12:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आर्थिक सहायता योजना को मंजूरी मिलने के बाद ऑटो चालकों ने सोमवार से ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया। ऑटो चालकों का कहना है कि एक साथ 90 हजार से अधिक आवेदकों का लोड होने की वजह से पूरा ऑनलाइन सिस्टम धीमा हो गया और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए तैयार एप के जरिए आवेदन को चालकों ने जटिल बताया। अब उन्हें चिंता इस बात की है कि आर्थिक मदद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की इस योजना के आवेदन करने वालों में ऐसे कई चालक हैं जो आवेदन ही नहीं कर पाए। ऑटो चालक रंजीत तथा आशीष ने बताया कि आवेदकों की संख्या अधिक होने की आवेदन में काफी समय लग रहा है। इसके अलावा आवेदक ऑटो चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक से लिंक आधार कार्ड और बैज होना अनिवार्य है।

दिल्ली प्रदेश आदर्श तिपहिया चालक संघ के संजय चावला ने कहा कि सभी को इसका फायदा मिल सके। सभी को एक साथ आवेदन करने की बजाय रजिस्ट्रेशन नंबर की सीरीज के आधार पर आवेदन का मौका दिया जाना चाहिए। राहत के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान होनी चाहिए।
विज्ञापन


अधिक ब्याज पर कर्ज लेने को हुए मजबूर
लॉकडाउन के दौरान ऑटो बंद होने की वजह से परेशानी बढ़ने पर कई चालक मोटे ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर हैं। चालकों का कहना है कि जब घर में खाने की दिक्कत आ गई तो ब्याज का रेट देखेंगे तो परिवार को जिंदा रखना मुश्किल हो जाएगा। सरकार की तरफ से सहायता राशि अगर जल्द मिल जाए तो कुछ मदद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें