फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP ऑफिस के पीछे ऑटो चालक ने की रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के पास ऑटो चालक ने युवती के साथ रेप का प्रयास किया। शोर सुनकर बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे तो घबराकर आरोपी ने युवती को ऑटो से बाहर फेंक दिया और भाग गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवती चौकी और थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। बाद में जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सेक्टर-20 थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। दिल्ली निवासी 22 वर्षीय एक युवती सेक्टर-2 स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में एग्जीक्यूटिव है। पीड़िता ने त्रिलोकपुरी से नोएडा आने के लिए एक ऑटो लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीड़िता को गाड़ी से बाहर फेंक कर भागा

सेक्टर-14ए के पास पहुंचते ही चालक ने एसएसपी ऑफिस के पास शनि मंदिर वाली रोड पर ऑटो मोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को सुनसान जगह पर ले जाने का प्रयास किया। इस पर युवती ने ऑटो चालक से सीधे रास्ते पर जाने को बोला तो उसने उसे धमका दिया।

पीड़िता ने जब ऑटो से कूदने का प्रयास किया तो चालक ने ऑटो रोककर उसकी पिटाई की और फोन व पर्स छीन लिया। इसके बाद चालक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर बाइक सवार दो युवक वहां आ गए। उन्हें देखकर आरोपी युवती को ऑटो से फेंककर भाग गया।

पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर वह गोल चक्कर पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां पुलिसकर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। फिर वह इलाज कराकर सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं की गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एएसपी विजय ढुल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें