फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर ने पेश की इमानदारी की मिसाल, लाखों का सामान देखकर भी नहीं डोला ईमान

Fri, 05 May 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

8 लाख के सामान से भरे बैग को यात्री को सौंपा, श्रीनगर से दिल्ली पहुंचे यात्री का कार में छुट गया था बैग 
प्रीपेड टैक्सी चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
- आठ लाख के सामान से भरे बैग को यात्री को सौंपा, श्रीनगर से दिल्ली पहुंचे यात्री का कार में छूट गया था बैग      
अमर उजाला ब्यूरो       
नई दिल्ली, 4 मई      
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक प्रीपेड टैक्सी चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री को उसका बैग वापस कर दिया। बैग में आठ लाख रुपये का सामान था। यात्री बैग को टैक्सी में भूल गया था।
विज्ञापन


चालक ने होटल जाकर यात्री को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसके नहीं मिलने पर चालक ने बैग को डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में जमा करवा दिया। पुलिस ने यात्री से संपर्क कर उन्हें बैग सौंप दिया। यात्री ने टैक्सी चालक की ईमानदारी की तारीफ की है।
 
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि चालक की पहचान उत्तम नगर निवासी देवेंद्र कापड़ी के रूप में हुई है। श्रीनगर जम्मू कश्मीर निवासी मुबीशन अहमद वानी बुधवार शाम श्रीनगर से फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


जहां से वह देवेंद्र की प्रीपेड टैक्सी लेकर पहाडग़ंज स्थित अपने होटल पहुंचे। होटल में यात्री को छोडने के बाद देवेंद्र वहां से निकला। रास्ते में उसने देखा कि टैक्सी में एक बैग छूट गया है।
विज्ञापन

थाने में सौंप दिया बैग

वह वापस पहाडग़ंज स्थित होटल में पहुंचा लेकिन उस दौरान मुबीशन किसी काम से यूएस एंबेसी जा चुके थे। मुबीशन के नहीं मिलने पर देवेंद्र वापस डोमेस्टिक एयरपोर्ट पहुंचा और बैग को उसने थाने में सौंप दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह यात्री को लेकर पहाडग़ंज गया था।

पुलिस ने बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से लाखों के गहने, एपल फोन, कैमरा, लैपटॉप और 70 डॉलर मिले। बैग में पुलिस को एक शादी का कार्ड मिला। पुलिस ने कार्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर यात्री की पहचान की और फिर यात्री से संपर्क कर बैग छूटने की बात कही।

मुबीशन ने अपने सामान की जांच की जिसमें एक बैग गायब था। वह तुरंत बैग लेने के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने पहुंचे। जहां छानबीन के बाद पुलिस ने उन्हें बैग सौंप दिया। मुबीशन ने चालक की जमकर तारीफ की। उसने बताया कि देवेंद्र ने ईमानदारी का मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें