फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैडम हमारे ऑटो में बैठ जाओ.. इसमें गाने बजते हैं.. आप बोर नहीं होंगी’

Sat, 24 Sep 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ऑटो वालों से परेशान युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘मैडम हमारे ऑटो में बैठ जाओ, इसमें गाने बजते हैं, आप बोर नहीं होंगी’। इस तरह की फब्तियां रोज सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से उतरने वाली लड़कियों को ऑटो चालकों से सुननी पड़ती हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी मेट्रो स्टेशन के नीचे कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। स्टेशन से उतर रहीं लड़कियों के लाख मना करने के बाद भी ऑटो चालक उन्हें जबरदस्ती बिठाने की जिद कर रहे थे, यहां तक कि कुछ छूने की कोशिश कर रहे थे। 

अमर उजाला संवाददाता नेहा शर्मा और फोटोग्राफर लाल सिंह की सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ऑटो चालकों की मनमानी का आलम दिखाती एक रिपोर्ट-

रोज होती है बदतमीजी
दोपहर 3 बजे जैसे ही मेट्रो आई सभी ऑटो वाले स्टेशन की सीढ़ियों पर खड़े हो गए। इसके बाद नीचे उतर रही लड़कियों से ऑटो में बैठने की जिद करने लगे, तभी एक ऑटो चालक ने लड़कियों के ग्रुप को देखकर कहा ‘मैडम हमारे ऑटो में बैठ जाओ, इसमें गाने बजते हैं, आप बोर नहीं होंगी’। ये सुनने के बाद लड़कियों को गुस्सा आ गया और ऑटो वाले से झड़प हो गई। फिर मेट्रो के गार्ड ने ऑटो चालकों को भगाया। 
विज्ञापन


अतिक्रमण ने किया बुरा हाल
कुछ महीनों में यहां रेहड़ी पटरी वालों ने जमावड़ा लगा लिया है। सर्विस लेन से आने-जाने की जगह ही नहीं बची है। बची हुई कसर ऑटो वाले पूरी कर देते हैं। ऑटो वाले भी बेतरतीब ढंग से खड़े हो जाते हैं। पैदल चलने वालों के लिए चलना तक मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार दोपहर भी ऐसी ही स्थिति थी। सर्विस लेन के साथ-साथ मेन रोड पर भी ऑटो खड़े हुए थे, जिससे जाम लग गया।

पार्किंग में तीन साल से खड़े हैं ऑटो
तीन साल पहले सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में कुछ लोगों ने ऑटो खड़े कर दिए थे, तब से लेकर अब तक ऑटो खड़े हुए हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

पार्किंग संचालकों का कहना है कि इस बारे में मेट्रो प्रबंधक से लेकर पुलिस को कई बार बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। इससे पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों को परेशानी होती है। ऑटो की वजह से गाड़ियों और बाइक को पार्किंग में जगह नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें