फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब काटी चांदी: दिल्ली में तीन दिन कैब-ऑटो ने उठाया मजबूरी का फायदा, 180 की जगह 400 तो कई ने 60 की जगह लिए 150

Sun, 10 Sep 2023 05:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मालवीय नगर से लोधी रोड की ओर जा रहे पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के सिलसिले में ऑफिस जाना है, वह कहते हैं ऑटो चालक थोड़ी ही दूरी के लिए 250 रुपये मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
सोमवार से नई दिल्ली इलाके में सोमवार से सामान्य होंगी बस सेवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण कई सड़क मार्गों को बंद कर दिया गया था। ऐसे में सड़क बंद होने के नाम पर कैब व ऑटो चालकों ने तीन दिन तक जमकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। यहां तक की यात्रियों को थोड़ी दूरी के भी लिए दो से तीन गुना किराया देने को मजबूर होना पड़ा। इससे यात्रियों की मजबूरी को देख ऑटो व कैब चालकों ने अधिक किराया लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

आरके पुरम से सरोजनी नगर तक जहां 60 रुपये लगते हैं वह ऑटो चालकों ने 150 रुपये से अधिक किराया लिया। यही नहीं रविवार को ऑटो चालक सड़क मार्ग बंद होने का हवाला देने के साथ ही रूट लगने के बारे में कहते सुनाई दिए। 

मालवीय नगर से लोधी रोड की ओर जा रहे पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के सिलसिले में ऑफिस जाना है, वह कहते हैं ऑटो चालक थोड़ी ही दूरी के लिए 250 रुपये मांग रहे हैं। वह कहते हैं कि यह यात्रियों की मजबूरी का फायदा ले रहे हैं। इसके साथ कैब चालकों ने भी खूब चांदी की। 

नेताजी नगर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए जहां 180 से 200 रुपये किराया लगता है वहां कैब चालकों ने यात्रियों से 400 रुपये से अधिक मांगें। यात्री हेमंत ने बताया कि उन्हें पटना गांव जाना है, उनकी माता बीमार हैं। वह कहते हैं कि कैब चालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। वह कहते हैं कि उनकी मजबूरी है कि उन्हें यह किराया देना होगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली में सोमवार से सामान्य होंगी बस सेवाएं
सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बंद की गई सेवाएं सोमवार से फिर से एक बार सामान्य होंगी। नई दिल्ली इलाके में चलने वाली बसें सोमवार से अपने रूट में चलेंगी। ऐसे में बस से सफर करने वाले यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने में आसानी होगी। बता दें बीते दिनों से नई दिल्ली इलाके में बस सेवाएं प्रतिबंध थी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें