संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में दिनभर यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, स्थिति देखकर डायनेमिक रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।
ट्रैफिक प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां रोड, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, कॉपरनिक्स रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग और भीकाजी कामा प्लेस शामिल हैं।
इसके अलावा अशोक रोड-जंतर मंतर रोड, रेल भवन, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से जुड़े कई मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।