दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' से पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है।
डीसीपी ट्रैफिक संदीप गुप्ता ने कहा, 'ट्रैफिक के मद्देनजर हमने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसमें हमने बताया है कि कौन-कौन सी रोड प्रभावित रहेंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास कोई पार्किंग उपलब्ध नहीं है, तो हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। लोगों से यह भी अनुरोध है कि वो अपनी गाड़ियों को सड़कों पर पार्क ना करें, इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का दिल्ली शो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई।