फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिम मामी: बच्चों के झगड़े में मां-बेटी पर डाला खौलता पानी, दर्द में तड़पता देख भी न पसीजा हृदय

Sun, 26 Mar 2023 08:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी महिला ने महिला की मां को देखते ही पहले अभद्रता शुरू कर दी। फिर विरोध करने पर दोनों पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में सनकी महिला ने मां-बेटी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। पीड़िता अनीता (25) और मां मीना (50) को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अनीता का बयान लेकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अनीता परिवार के साथ गली नंबर-15, सरोजनी पार्क, शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी में चौथी मंजिल पर रहती है। परिवार में पति संजीव कुमार के अलावा अन्य सदस्य हैं। संजीव टेलर है। भूतल पर संजीव का मामा उपेंद्र व मामी फूलों देवी रहती है। 18 मार्च को बच्चों को लेकर अनीता और फूलों देवी में कहासुनी हो गई थी। उस समय तो परिजनों ने मामला शांत करा दिया। 

विज्ञापन

19 मार्च को अनीता की मां मीना समयपुर बादली से बेटी के घर पहुंची। अनीता की मां को देखते ही फूलों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फूलों ने मीना पर चूल्हे से उठाकर गर्म पानी मीना पर डाल दिया। अनीता मां को बचाने भागी तो फूलों ने उस पर भी खौलता हुआ पानी डाल दिया। पुलिस आरोपी फूलों को की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें