फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी को सौगात : एक हजार की क्षमता का बनेगा ऑडिटोरियम 

Sat, 05 Mar 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
Auditorium
विज्ञापन
सेक्टर चार स्थित बाल भवन परिसर में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता के ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। तेरह करोड रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस आडिटोरियम के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी विधायक उमेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि इस ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा पिछले साल सेक्टर 14 कालेज में स्वागत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी।

विधायक अग्रवाल ने बताया कि पूरे गुडग़ांव शहर में ऐसा कोई सभागार नहीं है, जहां एक हजार लोगों का कोई भी कार्यक्रम किया जा सके।

प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर लिये जाने के बाद सेक्टर चार के बाल भवन परिसर में बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए तेरह करोड़ चार लाख उनसठ हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

इस स्वीकृति के संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक ने गुडग़ांव नगर निगम के आयुक्त को भी पत्र द्वारा सूचना दे दी है। विधायक का कहना है कि इस ऑडिटोरियम के बनने से शहर के लोगों को एक बड़ी सुविधा मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें