अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 39 शहरों के 42 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी पहले ही पूरी कर ली गई थी। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 28 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 18 नवंबर को परीक्षा होगी। विद्यार्थी एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए थे। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे।
इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन आवेदन किया था। एडमिट कार्ड भी ई-मेल से ही भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।