अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 5 नवंबर को होगी। प्रवेश पत्र का लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजा जाएगा। जिन सेंटरों में अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।
एसएमएस / ईमेल से भेजा जाएगा लिंक
इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑन-लाइन भरे थे। सभी को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर / ईमेल पर एसएमएस से भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
इन सेंटरों पर 29 अक्तूबर को होगी परीक्षा
गोरखपुर, बस्ती, कानपुर, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, हिसार, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, नोएडा, फरीदाबाद, चंडीगढ़, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), जम्मू, ऊधमपुर, कठुआ, रोहतक, रेवाड़ी, शिमला।
इन सेंटरों पर 5 नवंबर को होगी परीक्षा :
वाराणसी, बलिया, रोबर्ट्सगंज, देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ, फैजाबाद, सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन, बिलासपुर (हिमाचल)।