फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 450 विद्यार्थी

Mon, 10 Nov 2014 09:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2014 का तीसरा और अंतिम चरण रविवार को संपन्न हो गया। सुनहरे भविष्य और अपने सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिए विद्यार्थियों का सैलाब परीक्षा केंद्रों पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


अमर उजाला की बदौलत सपने साकार होने की चमक विद्यार्थियों के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद अभिभावकों के चेहरों पर भी देखने को मिली। आखिरी चरण में गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में 1208 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

गाजियाबाद में सुबह 7.30 बजे से उमड़े छात्र
नेहरू नगर स्थित गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर नौंवीं-10वीं, 11वीं-12वीं और अंडर ग्रेजुएट कैटेगरी में संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में 450 विद्यार्थी बैठे। छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने का उत्साह विद्यार्थियों और परिजनों में दिखा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10.30 बजे से 11.45 बजे तक चली छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र पर 9.30 बजे एंट्री का समय रखा गया था। उत्साहित विद्यार्थियों और परिजनों का जमावड़ा सुबह 7.30 बजे से ही लगना शुरू हो गया।

केंद्र पर विद्यार्थियों की मदद के हेल्प डेस्क के दो काउंटर बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट पहले तक कुछ विद्यार्थियों को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी किए गए।

परीक्षा में गाजियाबाद पब्लिक स्कूल की निदेशिका कृष्णा यादव, प्रिंसिपल डा. मिलन यादव, राजकुमार, एसपी सिंह, बबिता पंत, शबनम अली, आनंद गुप्ता, शाकुंतला, सचिन गुप्ता, भारत यादव, संजय गांधी, विवेक यादव, मानवी गांधी, पायल वर्मा, सुनील कुमार, संतराम भाटी, सचिन कुमार आदि का योगदान रहा।

बुलंदशहर में 297 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बुलंदशहर के आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में तीनों वर्गों में कुल 297 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शिरकत की। बुलंदशहर में शहर के साथ-साथ ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में ज्यादातर विद्यार्थी गांव-देहात से परीक्षा देने पहुंचे।

परीक्षा में शिकारपुर, पहासू, जहांगीराबाद, अनूपशहर, सिकंद्राबाद, औरंगाबाद, खुर्जा, दानपुर आदि समेत सभी क्षेत्रों से शामिल हुए। स्कूल में सुबह आठ बजे से ही बच्चों व अभिभावकों को जमघट लगना शुरू हो गया।

हापुड़ के विद्यार्थियों में भी दिखा गजब का उत्साह
हापुड़ के मेरठ रोड स्थित एसडीए मिशन स्कूल में संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में तीनों वर्गों में 461 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केंद्र पर छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने की उत्सुकता छात्र-छात्राओं और परिजनों में साफ देखने को मिली।

केंद्रों पर एंट्री के निर्धारित समय से एक-डेढ़ घंटे पहले ही विद्यार्थियों और परिजनों का हुजूम केंद्र पर उमड़ पड़ा। केंद्र की ओर से विद्यार्थियों की मदद बनाई गई हेल्प डेस्क से परेशान विद्यार्थियों और परिजनों को काफी मदद मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें