फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आजमगढ़, यूपी के ध्यानार्थ - सीए कर्मचारी ने दोस्तों संग रची 6.50 लाख की फर्जी लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़, यूपी के ध्यानार्थ -
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सीए कर्मचारी से 6.50 लाख रुपये की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस पूरी वारदात की साजिश खुद कर्मचारी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद कर ली हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजमगढ़ निवासी आयुष मिश्रा, उसके दोस्त आशु और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आयुष करीब पांच महीने पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था और बुराड़ी स्थित अपनी बुआ के घर रहकर एक सीए के यहां कैश कलेक्शन एजेंट का काम कर रहा था।
विज्ञापन


चार मई को आयुष ने पुलिस को सूचना दी थी कि पुराने यमुना पुल के पास बाइक सवार बदमाश उससे 6.50 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को आयुष का व्यवहार संदिग्ध लगा। फुटेज में वह आराम से दो युवकों को बैग देते हुए दिखाई दिया। साथ ही उसने वारदात का जो समय बताया था, उसमें भी विरोधाभास मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि आयुष अपने दोस्तों के साथ अक्सर बैठकर शराब पीता था। इसी दौरान उसने दोस्तों को बताया था कि वह बड़ी रकम लेकर आता-जाता है। इसके बाद तीनों ने मिलकर फर्जी लूट की योजना बनाई और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें