अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में पार्क में खेल रही नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी सन्नी (47) बच्ची को बहला-फुसलाकर पार्क के एक कमरे में ले गया था। आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी हरकत का पता चला। लोगों ने बच्ची को कमरे से बाहर निकाला और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सन्नी नरेला थाने का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार सुबह पार्क में खेलने गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।