फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर दुबई भागने की कोशिश नाकाम, अफगान नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहचान बदलकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया, इमिग्रेशन जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

-आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी पहचान के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाकर दुबई जाने की कोशिश कर रहे एक अफगान नागरिक को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की शाम सात बजे यूसुफ अब्दुल गफ्फार हजरत नाम का एक यात्री भारतीय पासपोर्ट लेकर दुबई जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। उसका पासपोर्ट में पता हावड़ा, पश्चिम बंगाल का था। अधिकारियों को उसकी पहचान पर संदेह हुआ।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से अफगानी पासपोर्ट मिला, जिससे पता चला कि उसका असली नाम हजरत यूसुफ है। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और उसका भारत से बाहर जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट हासिल कर भारतीय नागरिक बनकर विदेश जाने की कोशिश की। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन दस्तावेजों व किस नेटवर्क की मदद से पासपोर्ट बना और इस फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें