फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: ट्रैफिक ASI के साथ हाथापाई और कुचलने का प्रयास, CCTV कैमरा में दिखा कार चालक

Mon, 08 Sep 2025 08:25 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां फॉर्च्यूनर कार चालक ने ट्रैफिक ASI उमेद सिंह के साथ हाथापाई की और उन्हें कुचलने की कोशिश कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजफगढ़ इलाके में फॉर्च्यूनर कार सवार ने दिल्ली यातायात विभाग में तैनात सहायक उप निरीक्षक उमेद सिंह के साथ हाथापाई की और उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की। भागने के दौरान आरोपी ने कार से उन्हें हिट कर भाग गया।
विज्ञापन

 
पीड़ित पुलिसकर्मी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस भागे हुए कार चालक की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, यातायात पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत उमेद सिंह की तैनाती नजफगढ़ ट्रैफिक सर्किल में है।

नजफगढ़ में दर्ज प्राथमिकी में उमेद सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को उनकी तैनाती नजफगढ़ साई मंदिर के अर्बन एक्सटेंशन रोड के नीचे थी। उनके साथ हवलदार मंजीत और सिपाही वजीर थे। तीनों अलग अलग जगह पर ट्रैफिक का डाइवर्जन करवा रहे थे। आगे जाम होने से अर्बन एक्सटेंशन रोड के नीचे की गाड़ियों को साई बाबा मंदिर की ओर भेज रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शाम करीब 6.55 बजे फॉर्च्यूनर कार को चालक उनके ड्यूटी प्वाइंट पर लेकर आया और सामने लगा दी। चालक को उन्होंने साई बाबा मंदिर की ओर जाने के लिए कहा, इस पर चालक कार से नीचे उतरकर उनके पास आया और उनके गिरेबान को पकड़ लिया। 

आरोपी चालक उनके साथ गाली गलौज और हाथापाई की। इसके बाद चालक कार में सवार होकर उनको कुचलने की कोशिश करता हुआ अपनी कार निकाल कर ले गया। कार की चपेट में आने से वह घायल हो गए।
 
मौके पर पहुंची पुलिस उनको राव तुलाराम अस्पताल में लेकर गई। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने घटना की पुष्टि की है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें