फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश, पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

Sun, 31 Jan 2021 12:43 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के डीडीयू मार्ग स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के मुख्यालय पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। शनिवार शाम ट्रस्ट के पूर्व महासचिव पुरूषोतम गोयल व पूर्व कर्मचारी की अगुवाई में करीब 40 लोग 219, राउज एवेंयू पर पहुंचे।

विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के लॉक और कांफ्रेंस हाल समेत महानिदेशक और कोषाध्यक्ष की नेम प्लेट तोड़ डाली। शिकायत पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मदद इन लोगों को बाहर निकाला। देर रात में यथास्थिति बहाल की जा सकी।

पूरा वाकया शनिवार शाम करीब 6.15 बजे का है। इस वक्त तक दफ्तर में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी चले गए थे। सिर्फ अकांउट ऑफीसर देवकी नंदन श्रीवास्तव व प्रशासक प्रवीण सिन्हा दफ्तर में रुक गए थे। सिन्हा भी उस वक्त एटीएम से कैश निकालने परिसर से बाहर गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुरुषोतम गोयल और भूपेंद्र कुमार की अगुवाई में करीब 40 लोग अंदर दाखिल हुए। इन लोगों ने श्रीवास्तव का मोबाइल छीन लिया व धमकी देते हुए अंदर के कमरों की चाभी मांगी। श्रीवास्तव ने अपने पास चाबी होने की बात से इंकार कर दिया।

इसी बीच प्रवीण भी अंदर पहुंच गए। भीड़ ने जबरन उनसे उनका मोबाइल और चाबी छीनकर दोनों को बाहर कर दिया। इसके बाद नेमप्लेट हटाई और केबिन का ताला तोड़ दिया।

उधर, बाहर मौजूद प्रवीण सिन्हा को पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर बाइक की मदद से सूचना पुलिस को दी। बाद में मौके पर पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। हालांकि, देर रात तक पुरुषोतम गोयल अपने सहयोगियों के साथ अंदर मौजूद रहे। ट्रस्टी डॉ. मोनिका जैन व शामली अरोड़ा के मुताबिक, ट्रस्ट पर कब्जा करने की कोशिश को पुलिस ने सक्रियता से नाकाम कर दिया।

वहीं, जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को वहां भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें