फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के आने में देरी हुई तो कंपाउंडर पर कटर से हमला

Sat, 09 Mar 2019 11:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नई दिल्ली में आंबेडकर नगर स्थित एक क्लीनिक में डॉक्टर के आने में हुई देरी पर एक शख्स इतना आगबबूला हो गया कि उसने नशे की हालत में कंपाउंडर की गर्दन पर पेपर कटर से हमला कर दिया। हंगामा होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। इधर, घायल सुजॉय सरकार (19) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर आरोपी अनिल कुमार (40) को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ज्यंतो मलिक परिवार के साथ मदनगीर में रहते हैं। वह बीआईएमएस डॉक्टर हैं। उनका दक्षिणपुरी में क्लीनिक है। क्लीनिक पर इनका मौसेरा भाई सुजॉय सरकार कंपाउंडर है। शुक्रवार देर शाम 7.30 बजे ज्यंतो किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अनिल कुमार नशे की हालत में क्लीनिक पहुंचा। उसने बीपी चेक कराया। डॉक्टर के बारे में पूछने के बाद वह सुजॉय से दर्द व बुखार की दवा मांगने लगा। सुजॉय ने डॉक्टर के आने तक इंतजार करने के लिए कहा। इस पर अनिल भड़क गया।

उसने क्लीनिक में रखा पेपर कटर उठाया और सुजॉय की गर्दन पर हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। उसकी पटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर सुजॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अनिल परिवार के साथ आंबेडकर नगर में रहता है। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। अनिल इलेक्ट्रिीशयन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें