नई दिल्ली के तिलक नगर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 13 साल की किशोरी परिजनों के साथ तिलक नगर के चौखंडी इलाके में रहती थी। वह सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता दर्जी हैं। शनिवार शाम को किशोरी घर में अकेली थी। शाम पौने छह बजे परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। किशोरी कमरे में पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। ब्यूरो