फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने गए ग्राम प्रधान पर हमला

Sun, 11 May 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सलारपुर गांव में शादी के बाद दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने के लिए हुई पंचायत के बाद लड़की वालों ने प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। हमले में प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जख्मी हालत में उनको सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के  भाई रणवीर ने थाना सेक्टर-39 में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक सलारपुर निवासी रोहताश ने अपनी बेटी की शादी गांव के प्रधान सुखबीर की रिश्तेदारी में कादलपुर, हरियाणा में की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने लड़की को मायके भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लड़की को वापस नहीं बुलाया। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को ससुराल पक्ष के कुछ लोग सलारपुर गांव में पंचायत करने आए। दोनों पक्षों की ओर से पंचायत शांति पूर्ण हो गई।

आरोप है कि पंचायत के बाद लड़की पक्ष की ओर से चार लोगों ने प्रधान सुखबीर के सिर पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें