स्पेशल सेल के एक पुलिस अफसर ने कहा है कि अगर इनके दावे सही पाए जाते हैं, तो पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर लेगी। गुरुवार से ही पुलिस को इन दोनों की तलाश में है। पुलिस को शक है कि ये वीडियो पंजाब या हरियाणा में कहीं रिकॉर्ड किया गया है।
बता दें कि पिछले सोमवार को दिल्ली में कंस्टीट्यूशन क्लब के बाहर जेएनयू स्टूडेंट उमर खालिद पर फायरिंग की गई थी। गोली खालिद के पास से निकल गई थी। खालिद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के ‘खौफ से आजादी’ नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे थे।