फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में बढ़ा वीआईपी मूवमेंट, सड़कों पर लगा जाम, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Thu, 16 Aug 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़कों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत नाजुक होने की वजह से अस्पताल में वीआईपी मूवमेंट बढ़ गया है। इसके लिए एक ओर जहां एम्स के न्यूरो सेंटर से लेकर मेन गेट तक वीआईपी मूवमेंट के लिए गलियारा बनाया गया है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एम्स के बाहर जाम होने के चलते कुछ रास्ते बंद कर दिए हैं तो कुछ को डायवर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में कई अलर्ट जारी किए हैं जिसे पढ़े बिना इन रास्तों पर मत निकलें-
-अरबिंदो मार्ग से नई दिल्ली और साउथ एक्सटेंशन से अरबिंदो मार्ग जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां के लिए अगस्त क्रांति मार्ग और हौजखास की ओर रूट डायवर्ट किया गया है।

-एम्स से धौला कुआं जाने वाले मार्ग पर डीटीसी बस का ब्रेक डाउस हो जाने की वजह से बाधा आ रही है, उस मार्ग को अवॉड करें।

-मूलचंद से एम्स की ओर जाने वाले कैरिजवे पर भारी जाम होने की वजह से ट्रैफिक स्लो है, उस रास्ते से न जाएं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें