फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो दोस्तों पर छुरे से हमला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में नशे का धंधेबाजों ने किया हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में रविवार रात नशे का धंधा करने वाले युवकों ने दो दोस्तों पर मीट काटने वाले बड़े छुरे से हमला कर दिया और फरार हो गए। हमले के बाद घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरे का इलाज जारी है। मृतक की शिनाख्त रफीकुल शाह (29) के रूप में हुई है, जबकि आमिर उर्फ कालू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को रफीकुल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। हालात देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

रफीकुल परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहता था। उसके भाई गुलाम रसूल ने बताया कि किसी बात पर नशे के धंधेबाजों से उसकी व आमिर की खटपट हो गई थी। रविवार रात करीब 8.15 बजे रफीकुल आमिर के साथ ई-ब्लॉक में एक मीट की दुकान के बाहर खड़ा हुआ था। इस बीच आरोपी लड़के वहां पहुंचे और हमला कर दिया। उन्होंने रफीकुल के प्राइवेट पार्ट के पास छुरा मारा। आमिर पर भी कई वार किए और धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें