फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर हमला : राजेश ने की थी सीएम के निजी और सरकारी आवास की रेकी, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Thu, 21 Aug 2025 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी रिक्शे में सवार होकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के शालीमार बाग स्थित निजी आवास पर पहुंचते हुए दिखा है।
विज्ञापन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और हमले का आरोपी राजेश। - फोटो : पीटीआई/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी राजेश ने दिल्ली आने के बाद रेखा गुप्ता के निजी व सरकारी आवास की रेकी की थी। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी रिक्शे में सवार होकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के शालीमार बाग स्थित निजी आवास पर पहुंचते हुए दिखा है।

विज्ञापन


आरोपी ने रिक्शा चालक को पैसे देकर चलता किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के घर के बाहर मोबाइल से वीडियो बनाया। करीब 3 मिनट 8 सेकंड का वीडियो बनाने के बाद आरोपी मुख्यमंत्री के निजी आवास में घुस गया। वहां आम लोगों के बैठने के लिए बेंच हैं। आरोपी ने वहां भी बैठकर करीब 1 मिनट 15 सेकंड का वीडियो बनाया। इसके बाद निकल गया। 

यहां से आरोपी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचा और वहां भी वीडियो बनाया। बुधवार को जब आरोपी गिरफ्तार हुआ तो उसके मोबाइल से यह सारे वीडियो बरामद हो गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोमवार को दिल्ली आने के बाद कहां-कहां रुका और किसके संपर्क में रहा। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मंगलवार रात को आरोपी गुजराती समाज भवन, सिविल लाइंस में रुका। पुलिस की एक टीम जांच के लिए वहां भी पहुंची। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा उसके नंबर की सीडीआर भी निकलवा ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें