फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: पुराना जर्जर मकान हुआ जमींदोज... तीन मजदूरों की मौत; बचाव अभियान जारी

Wed, 20 Aug 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में गिरा जर्जर मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। दरियागंज इलाके में एक मकान जमींदोज हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर 12.14 बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 

बचाव कार्य जारी है। शुरुआत में मलबे से निकालकर तीन लोगों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है, मलबे में कुछ और लोग दबे हुए हैं। हादसा दरियागंज के सत्भावना पार्क, घटा मस्जिद, रिंग रोड पर हुआ है। बाकी बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मृतकों में जुबेर, तौफीक और गुल सागर नामक तीन मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसका पिछला हिस्सा जहां काम चल रहा था। वह गिर गया और तीनों मलबे के नीचे दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें