बाहर खड़े सदस्य ने दी सूचना
घटना के दौरान आरोपी के फार्म हाउस के बाहर खड़े सीबीआई टीम के सदस्य ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। एसएचओ अनिता चौहान ने बताया कि इस घटना में सीबीआई के सब इंस्पेक्टर जीएस मीणा, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, कांस्टेबल दिलावर सिंह और महिला कांस्टेबल लोकेश चोटिल हुए हैं।
क्या है मामला
मामला यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ा है। 2014 में हुई कथित जमीन घोटाले में 126 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता सहित कुछ कर्मियों ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर मथुरा के सात गांवों 2014 में करीब 57 हेक्टेयर अनुपयोगी जमीन खरीदी थी और इसके एवज में प्राधिकरण से इसके मालिकों को मुआवजा दिलाया गया। लेकिन यह रकम तय मुआवजे से कहीं ज्यादा थी। पांच साल पुराने इस मामले में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
‘मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीबीआई टीम से बदसलूकी की शिकायत सही पाई गई। एक केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’
- विनीत जायसवाल, एसपी (ग्रामीण)