फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्र की सुरागकशी में जुटी एटीएस और आईबी की टीम, एटीएस ने शारदा विवि में की पड़ताल

Fri, 02 Nov 2018 04:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
शारदा यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शारदा विश्वविद्यालय से लापता कश्मीरी छात्र एहतेशाम बिलाल की सुरागकशी के लिए एटीएस (एंटी टेरोरिज्म स्क्वायड) व आईबी अलर्ट हो गई है। एटीएस ने बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क थाने और शारदा विश्वविद्यालय पहुंचकर पड़ताल की। एटीएस ने विवि में पढ़ने वाले छात्र के चचेरे भाई व दोस्तों के अलावा प्रबंधन से भी पूछताछ की।  

विज्ञापन


शारदा विश्वविद्यालय का छात्र एहतेशाम बिलाल 28 अक्टूबर की सुबह निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। विवि प्रबंधन का कहना है कि वह श्रीनगर स्थित अपने घर गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मामले में नॉलेज पार्क थाने में छात्र की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि 28 अक्तूबर को बिलाल के पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल की थी। छात्र की उस दौरान लोकेशन अपने घर से 40 किलोमीटर दूर श्रीनगर में ही थी। इसके बाद से न तो छात्र का पता चला है और न ही उसकी मोबाइल की लोकेशन पता लग पाई है।

एहतेशाम बिलाल वही छात्र है, जिसे कुछ दिन पहले विवि में हुए बवाल के दौरान अफगान छात्र समझकर कुछ छात्रों ने पीट दिया था। मंगलवार को जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से छात्र को ढूंढने की अपील की थी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचने के बाद से इस मामले की जांच के लिए आईबी जुट गई है। वहीं, एटीएस नोएडा के सदस्य पहले नॉलेज पार्क थाने और फिर विवि पहुंचे। बताया गया है कि जांच एजेंसियां छात्र के एक माह की मोबाइल सीडीआर, सोशल मीडिया अकाउंट व इंटरनेट रिकॉर्डस आदि की जांच कर रही हैं। इनमें वह कश्मीर आदि से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं। 

पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी छात्र का सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैं। बृहस्पतिवार को एटीएस टीम ने भी विवि जाकर पूछताछ की है। - अरविंद पाठक, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें