फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एटीएम स्वैपिंग गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य जिला की करोल बाग थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम स्वैपिंग गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मदद के बहाने गुमराह करके लोगों के एटीएम कार्ड बदल लेता था और फिर उनके खातों से पैसे निकालने के साथ-साथ ब्रांडेड शोरूम से खरीदारी भी करता था। आरोपियों शहजाद, आरिफ और मोहम्मद जहीम के पास से 80 एटीएम कार्ड और दो वाहन बरामद हुए हैं, जो अपराध में इस्तेमाल किए गए थे।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन के अनुसार, 17 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 31 अक्तूबर को वह करोल बाग स्थित एटीएम से पैसे निकाल रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उनके खाते से 36,500 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तीन संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद शहजाद, आरिफ और मोहम्मद जहीम को दयालपुर और घोंडा एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाते थे और उन्हें मदद के बहाने ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें