फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड जेब में, खाते से निकल गए 75 हजार रुपये

Thu, 13 Feb 2020 03:17 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

  • ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव निवासी व्यक्ति से हुई ठगी
  • मैसेज आने पर हुई जानकारी, पुलिस ने शुरू की जांच 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम जेब में और खाते से 75 हजार रुपये निकल गए। ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से ठगों ने 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने एटीएम से 6 बार में रुपये निकाले हैं। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एटीएम कार्ड क्लोन किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव में रहने वाले गंगाराम फाइबर का सामान बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर ठगों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए हैं। आरोप है कि ठगों ने 6 बार में रकम निकाली है। उनका कहना है कि खाते से रुपये निकाले जाने के वक्त वह घर पर थे और उनका एटीएम कार्ड उनके ही पास था। रुपये निकाले जाने की जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। ऐसे में उन्हें शक है कि कार्ड की क्लोनिंग कर एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें