फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : 1800 वाहनों में पकड़ी गई कर चोरी, करोड़ों का माल बरामद

Thu, 13 Feb 2020 03:11 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

28,000 से अधिक वाहन सचल दस्ते ने जांचे
 
विज्ञापन
tax
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने कर चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय समीक्षा में सामने आया है कि अप्रैल से अभी तक 1800 वाहन कर चोरी में शामिल मिले हैं। इन वाहनों से करोड़ों रुपये का माल बरामद किया गया। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई है। 

विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग का सचल दस्ता गौतमबुद्ध नगर की सीमा और ऐसे स्थानों पर तैनात रहता है, जहां से वाहनों के गुजरने की संभावना होती है। उन स्थानों पर नजर अधिक होती हैं, जिन्हें कर चोरी करने वाले चोर रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। विभाग के अफसरों के स्तर से एक अप्रैल से 10 फरवरी तक की सचल दस्ते की कार्रवाई की समीक्षा की गई है। इसमें सामने आया है कि जिले से गुजरने वाले करीब 28 हजार वाहनों की जांच अभी तक की गई है।

इन वाहनों में 65 करोड़ से अधिक का पान-मसाला, फर्नीचर, लोहे का सामान समेत अन्य माल बरामद किया गया है। करीब 1800 वाहन ऐसे मिले, जो बिना वैध दस्तावेज और ई-वे बिल के सफर कर रहे थे। अफसरों की छानबीन में काफी वाहनों में जाली दस्तावेजों के होने की पुष्टि भी हुई। सभी वाहन चालक और व्यापारियों से कर चोरी के एवज में करोड़ों रुपये का जुर्माना जमा करा लिया गया है। वरिष्ठ अफसरों ने सचल दस्तों की टीमों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग, अपर आयुक्त, धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सचल दस्ते ने हजारों वाहनों की जांच की। काफी संख्या में वाहन कर चोरी में शामिल मिले हैं। दस्ते को सघन निगरानी के निर्देश हैं। कार्रवाई से शासन को भी अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें