फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM कार्ड जेब में पैसा दिल्ली के बूथ से गायब

Sat, 30 Aug 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के उद्योग विहार में आटो पार्ट बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी की जेब में पड़े एटीएम कार्ड से चालीस हजार रुपया निकाला गया। दिल्ली में हुई वारदात की जांच पुलिस कर रही है। जबकि बैंक प्रबंधन ने दूसरे बैंक से पूरा ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन


बसई रोड की कृष्णा कालोनी में रहने वाला प्रभू लाल उद्योग विहार में आटो पार्ट बनाने वाली निजी कंपनी में काम करता है। छह दिन पहले उसके स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते से चार किस्तों में चालीस हजार रुपए निकल गए हैं। चेक बुक व पास बुक घर पर और कार्ड उसकी जेब में है।

मोबाइल पर आए संदेश से इसकी जानकारी हुई। मामले की छानबीन के बाद पता चला कि सेट्रंल बैंक ऑफ इंडिया के बूथ से यह पैसा दिल्ली के बाबा हरिदास थाना क्षेत्र से निकाला गया है। जिसकी शिकायत उसे दिल्ली पुलिस से कर दी है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर से पीड़ित ने बैंक प्रबंधन से मामले की शिकायत की। जिसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पत्र लिखा गया है। बैंक प्रबंधन के अनुसार मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें