फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कानून-व्यवस्था पर लगातार दूसरे दिन केंद्र पर हमलावर रही आतिशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद से घिरी आप नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री से मांगा मिलने का समय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने राजधानी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में बढ़ते अपराध, पुलिस की जवाबदेही और नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताते हुए व्यक्तिगत रूप से मिलने का समय मांगा।
विज्ञापन

विधानसभा में कथित टिप्पणी को लेकर विवाद से घिरने के बाद 12 दिन तक चुप्पी साधे रखने के बाद रविवार की तरह सोमवार को आतिशी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि हालिया महीनों में हत्या, लूट, गैंगवार और फायरिंग की घटनाओं ने दिल्लीवासियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों के मन में भय का माहौल बना दिया है। उन्होंने शालिमार बाग के बीसी ब्लॉक में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और आप कार्यकर्ता रचना यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का जिक्र करते हुए इसे टारगेट किलिंग बताया। आतिशी ने कहा कि यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था की विफलता है, बल्कि गवाहों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें