फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में खिलाड़ियों को मिला आधुनिक खेल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, प्रशिक्षण की भी मिलेगी सुविधा, 3.50 करोड़ रुपये आई लागत
विज्ञापन

200 मीटर का पांच लेन का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक व 100 मीटर सीधी दौड़ का विशेष सेक्शन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में खिलाड़ियों को एक आधुनिक खेल परिसर मिल गया है। पीएम मोदी के जन्मदिन के तहत जारी सेवा पखवाड़े में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। इसे बाहरी दिल्ली के हिरण कूदना गांव में सीएमश्री स्कूल में बनाया गया है। इसको बनाने में करीब 3.50 करोड़ रुपये लागत आई।

खेल परिसर में 200 मीटर का पांच लेन का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और 100 मीटर सीधी दौड़ के लिए एक विशेष सेक्शन है। परिसर में लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, हैंडबॉल, एक वॉलीबॉल कोर्ट बनाए गए हैं। हरियाली से सुसज्जित मल्टीपर्पज क्षेत्र है। लड़के, लड़कियों के लिए अलग चेंजिंग रूम, वाटर कूलर, शौचालय की सुविधा है। साथ ही परिसर में प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षकों, खेल प्रबंधक के लिए कमरे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा है कि यह परिसर छात्रों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और तैयारी करने के लिए अनुकूल रहेगा। इस कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब शिक्षा में खेल को प्राथमिकता
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, अब दिल्ली में सार्वजनिक शिक्षा में उच्चस्तरीय खेल को प्राथमिकता दी जा रही है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ये इस तरह की पहली सुविधा है। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल कौशल का विकास करना, स्वास्थ्य व फिटनेस को बढ़ावा देना और अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता जैसे गुणों को विकसित करना है। दिल्ली सरकार के कुल 1 लाख करोड़ रुपये के बजट में करीब 20,000 करोड़ रुपये शिक्षा विभाग को दिए हैं। इसमें गांवों और स्कूल स्तर पर खेल सुविधाओं देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस नए खेल परिसर में गांवों के बच्चों को खेल और स्वास्थ्य की सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


अगले साल तक दिल्ली देहात होगा विकसित
मुख्यमंत्री ने यहां घोषणा की कि दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इंटर स्टेट बस सेवाएं फिर से चालू करेगी। नई बसों के लिए नए मार्ग बनाए जाएंगे। दिल्ली देहात में अगले साल तक कई लंबित परियोजनाएं पूरी होंगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, सरकारी स्कूल अब अभावग्रस्त स्कूल नहीं रहेंगे, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें