फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण: 36 घंटे चली रेड, 25 संपत्तियों और दो परिवारों का खुलासा, इंजीनियर ब्रजपाल निलंबित

Sun, 10 Jun 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडाः 36 घंटे चली IT रेड, 25 संपत्तियों और दो परिवारों का हुआ खुलासा अब इंजीनियर निलंबित
आयकर विभाग के शिकंजे में फंसा इंजीनियर निलंबित
सबहेड: 36 घंटे चले छापे में दिल्ली-एनसीआर में 25 संपत्तियों का खुलासा
250 से 300 करोड़ रुपये आंकी जा रही संपत्तियों कीमत 
8 लाख रुपये नगदी, करीब 20 तोले सोने के आभूषण बरामद
प्राधिकरण के सीईओ ने दिए विभागीय जांच के आदेश
विज्ञापन
1 of 5
raid on brajpal chaudhary house - फोटो : अमर उजाला
आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सहायक परियोजना अभियंता (एपीई) ब्रजपाल चौधरी पर शिकंजा कसता जा रहा है। लगातार 36 घंटे चले सर्च अभियान के दौरान आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में उसकी 25 संपत्तियों का खुलासा किया है। इसके अलावा आठ लाख रुपये कैश व आभूषण भी बरामद किए हैं। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने ब्रजपाल को निलंबित करते हुए मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
raid on brajpal chaudhary house - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बज्रपाल के नोएडा, हापुड़ व फरीदाबाद सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान इंवेस्टिगेशन विंग ने चौधरी की पत्नी, बेटों सहित अन्य करीबियों के नाम मकान, प्लॉट, कंपनियों, फॉर्म हाउस, स्कूल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल सहित कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
raid on brajpal chaudhary house - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग डायरेक्टर (इंवेस्टिगेशन) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान 25 संपत्तियों के अलावा बैंक खातों व लॉकरों की जानकारी हासिल की गई। इनकी कीमत 250 से 300 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

4 of 5
raid on brajpal chaudhary house - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, 18 से 20 तोले सोने आभूषण भी मिले हैं। इंजीनियर के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे की मीडिया में खबरें आने के बाद प्राधिकरण ने निलंबन की कार्रवाई की। हालांकि प्राधिकरण ने आयकर विभाग से जाचं की रिपोर्ट मांगी है। मुख्य परियोजना अभियंता संदीप चंद्रा को को ब्रजपाल चौधरी की विभागीय जांच सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raid on brajpal chaudhary house - फोटो : अमर उजाला
आयकर के छापे से छवि हुई धूमिल : सीईओ प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन का कहना है कि आयकर विभाग के छापे से प्राधिकरण के अलावा राज्य सरकार की छवि धूमिल हुई है, इसलिए उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा नियमावली 1956 एवं नोएडा सेवा नियमावली 1961 में दी गई धाराओं को संज्ञान में लेते हुए ब्रजपाल चौधरी को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में ब्रजपाल को नियम के मुताबिक जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी। इसके अलावा जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता (यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है) भी दिया जाएगा। यह भत्ते तभी मिलेंगे जब ब्रजपाल यह प्रमाण देंगे कि वह किसी व्यापार या अन्य कोई कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें